बालोद: थम नहीं रहे हादसे: 5 माइंस से 24 घंटे में निकल रहीं 1150 से ज्यादा गाड़ियां, 2 साल में 38 मौतें; यहां सफर जानलेवा
Balod, Balod | Aug 4, 2026 एनएच-30 के बाद अब एनएच-930 पर सफर करना भी जानलेवा साबित हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह गिधाली, कच्चे, महामाया, बोरिया और पल्लेमाड़ी माइंस से रायपुर तक आयरन ओर लेकर चलने वाले 14 से 16 चक्का भारी वाहन हैं। पांचों माइंस से 24 घंटे में 1150 से ज्यादा गाड़ियां निकल रही हैं। माइंस से रोजाना आयरन ओर की सप्लाई रायपुर होती है। सुबह से देर रात तक तेज रफ्तार में दौड़ने