जशपुर: जशपुर के 5 छात्र-छात्राएं प्रवीण्य सूची में, बोर्ड परिणाम में जिले का शानदार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा वर्ष 2025-26 के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जशपुर जिले ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रवीण्य सूची में 5 विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। यह जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे प्राप्त हुई है।