मंदसौर: नवजात मितांशी को कट लगाने के मामले में मंदसौर के चार डॉक्टरों पर कार्रवाई, ₹2 लाख वसूली के आदेश
मंदसौर जिला अस्पताल में नवजात मितांशी पुरोहित को इलाज के दौरान कट लगने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. सिद्धार्थ सिंधे सहित चार डॉक्टरों पर कार्रवाई की है, ग्राम पारसी निवासी बच्ची को 24 फरवरी 2024 को चोट लगी थी और अब तक चार ऑपरेशन हो चुके हैं। विभाग ने संबंधित डॉक्टरों से 2 लाख रुपए वसूली और दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं,