हरदोई: बेहटा गोकुल पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शिरोमन नगर निवासी दिवाकर उर्फ गुल्लू को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2025 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध शस्त्र के निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेहटा गोकुल पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिरोमन नगर निवासी दिवाकर उर्फ गुल्लू को 315 बोर अवैध तमंचा एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।