हरदोई: डेल पंडरवा गांव के पास सड़क पार करते समय महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2025 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला जुगतारा की मौत हो गई। डेल पंडरवा गांव के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।पुलिस के अनुसार, डेल पंडरवा निवासी जुगतारा खेत से घास काटकर पैदल घर लौट रही थीं।जैसे ही वह सड़क पार कर रही थीं,जहानीखेड़ा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।