हरदोई: दो माह में 80 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने मोबाइल फोन स्वामियों को ऑफिस में वितरित किए
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2025 सर्विलांस सेल व सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विगत 02 माह में 80 लोगों ने अपने मोबाइल गुमशुदा होने की सूचना दी थी। शनिवार को पुलिस ने सभी 80 लोगों के मोबाइल फोन बरामद किये जिन्हें सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने पुलिस ऑफिस में उनके स्वामियों को वितरित किए। खोए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।