बिलग्राम: मल्लावां में भीषण सड़क हादसा, डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, चार लोग गंभीर घायल
मल्लावां क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बांगरमऊ से तिलक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लच्छीपुर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार,मल्लावां थाना क्षेत्र के लच्छीपुर गांव निवासी विजय कुमार आशीष, देशराज, रोहित और राजू रविवार को लालाराम की बेटी के तिलक समारोह में गए थे