सरमेरा: सरमेरा में बस से उतारकर कुपोषित बच्ची को सड़क किनारे छोड़ गए अज्ञात परिवार,पुलिस ने बच्ची को पहुंचाया मॉडल अस्पताल
नालंदा जिले सरमेरा थाना क्षेत्र के सदहा मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात परिवार कुपोषित बच्ची को बस से उतारकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित थाना ले गई। उसकी खराब हालत को देखते हुए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला दरोगा काजल कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जा