बाढ़: श्रावणी मेले से पहले प्रशासन अलर्ट: बाबा उमानाथ मंदिर का एसडीएम-एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-सुविधाओं का लिया जायजा
Barh, Patna | Jul 29, 2026 कल से शुरू हो रहे श्रावणी मेले को लेकर बाढ़ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसडीएम गरिमा लोहिया और एसडीपीओ ने बुधवार को लगभग 1 बजे बाबा उमानाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नौका परिचालन पर रोक, बैरिकेडिंग, अस्थायी यात्री शेड, पेयजल, पार्किंग और सीसीटीवी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।