सिटी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
सिटी कोतवाली पुलिस ने कोटर इलाके से बलात्कार के आरोपी कमलेश रावत को गांव जाकर गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी नाबालिग के साथ दो साल से रिलेशनशिप में रह रहा था । लड़की पक्ष नाबालिग होने से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि लड़का पक्ष लड़की से मैहर मंदिर में शादी करने की बताया है । पुलिस शनिवार की दोपहर 1 बजे आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश कर दिया है ।