बगोदर: बगोदर के उप प्रमुख ने डीडीसी को पत्र सौंपकर खम्भरा ईको पार्क में शौचालय व शेड निर्माण की मांग
बगोदर प्रखंड खम्भरा स्थित ईको पार्क में पर्यटकों की सुविधा को लेकर सुलभ शौचालय व शेड निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को बगोदर के उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने गिरिडीह डीडीसी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।जिसमें कहा है कि खम्भरा ईको पार्क में प्रतिदिन बडी संख्या में महिलाए व बच्चे घुमने के लिए आते है,लेकिन सामुदायिक शौचालय नही रहने कारण काफी परेशानी होती है।