शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के पहले दिन लेवल-1 की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। शहर के 110 केंद्रों पर 34,290 में से 33,162 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 96.71 रहा। रविवार को लेवल-2 की परीक्षाएं दो पारियों में होंगी, जिनमें कुल 55,344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।