सिंगरौली: सिंगरौली स्टेशन पर दुष्कर्म, रेप की FIR कराने 300 KM भटकी पीड़िता, GRP ने कटनी भेजा, वहां भी हुई फजीहत
सिंगरौली में एक दुष्कर्म पीड़ित महिला को FIR दर्ज कराने 300 किलोमीटर दूर कटनी जाना पड़ा। यहां भी उसकी परेशानी कम नहीं हुई। महिला एसआई न होने के कारण उसे घंटों थाने में बैठा रहना पड़ा। जब 100 किलोमीटर दूर जबलपुर से महिला पुलिसकर्मी कटनी आई, तब जाकर पीड़िता की एफआईआर और बयान दर्ज हो सके।