तारानगर: तारानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुरा में ग्राम रथ पहुंचा, आमजन को सरकार की योजनाओं से जागरूक किया गया
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे ग्राम रथ अभियान अंतर्गत ग्राम रथ तारानगर विधानसभा क्षेत्र की राजपुरा ग्राम पंचायत मु यालय पहुंचा। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने ग्राम रथ का स्वागत किया और आमजन को सरकार की योजनाओं से जागरूक करवाया। सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ग्राम रथ के साथ पहुंचे।