कुशलगढ़: कुशलगढ़ कस्बे में विद्यालय के बाहर धूम्रपान सामग्री बेचते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ कुशलगढ़ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
कुशलगढ़ कस्बे में शुक्रवार सुबह में 10:30 बजे विद्यालय के बाहर धूम्रपान सामग्री बेचते हुए, कुशलगढ़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। सदर थानाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे इस मामले में कार्रवाई हुई थी जिसके बाद आज शनिवार दोपहर 12 बजे आरोपी विजय पुत्र मडीया निवासी कुशलगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।