जरीडीह: जैनामोड़ स्थित दी ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने छात्रवृत्ति सह पुरस्कार सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन
Jaridih, Bokaro | Apr 22, 2024 जैनामोड स्थित दी ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने स्कूल के बच्चों के बीच छात्रवृत्ति सह पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान देते हुए योग्य छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथ बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अमृत कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।