मनेर: ढकनपोश गांव में विक्षिप्त युवक को चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने बचाई जान
Maner, Patna | Apr 23, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के ढकनपोश गांव में विक्षिप्त युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई करते हुए लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से बचकर युवक की जान बचाई। गंभीर रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर का रहने वाला कन्हैया कुमार बताया गया।