सरधना: नगर एवं देहात क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार, मांगी गई भाईचारे और अमन-चैन की दुआएं
सरधना नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जुमेरात को ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सरकार की गाइड लाइन के चलते नगर व क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के साथ ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गयी इस बार भी सरधना में ईद की नमाज़ दो बार में पढ़ाई गयी पहली नमाज़ 6:45 व दूसरी 8 बजे अदा की गयी । कहीं भी सड़क पर नमाज़ अदा नहीं की गयी