राठ: इकठौरा मौजा में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी झोपड़ी में मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- वह शराब पीने का था लती
Rath, Hamirpur | Apr 12, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत इकठौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते खेत में बनी झोपड़ी में 40 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज रविवार को मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।