बिंदकी: बभनपुर गांव के समीप डीजे लदी पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल, दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव के समीप शनिवार की रात करीब 9:00 बजे डीजे लदी पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार सुरेश उम्र 45 वर्ष तथा उनकी पत्नी सुनीता देवी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम इच्छापुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया।