महसी: खैरीघाट थाने में नव नियुक्त पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, कर्तव्य निर्वहन के लिए किया गया प्रेरित
खैरीघाट थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी महसी पवन सिंह ने नवनियुक्त कॉन्स्टेबल एवं महिला कांस्टेबल के साथ बैठक कर उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं जनसंपर्क के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।