दातागंज: दातागंज क्षेत्र के पलिया गूजर गांव में जिला पंचायत ने नाला खुदवाकर रोड पर मिट्टी डालने से आवागमन बाधित किया
बुधवार को दातागंज क्षेत्र के पलिया गूजर गांव के लोगों ने कीचड़ और जल भराव को लेकर हंगामा किया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिला पंचायत की तरफ से गांव में पानी निकासी को लेकर नाला बनना था लेकिन मिट्टी की खुदाई करा दी गई है। 20 दिन से अधिक गद्दे खुदे हो गए है लेकिन अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है। रोड पर मिट्टी होने के चलते भारी समस्या खड़ी हो गई है।