सोनपुर: सोनपुर मेला ग्राउंड स्थित नौ दिवसीय हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारी शुरू, 25 फरवरी से 5 मार्च 24 तक चलेगी महायज्ञ
Sonepur, Saran | Feb 18, 2024 सोनपुर मेला ग्राउंड स्थित नौ दिवसीय हरिहात्मक महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है ।25 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाले महायज्ञ में राज्यों एवं देश विदेशों से संत महात्माओं का आगमन होगा ।जगतगुरु लक्ष्मणचार्य ,जगतगुरु गुप्तेश्वर पांडे ,संत मौनी बाबा महायज्ञ के संरक्षक है । 25 फरबरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 1000 से अधिक श्रद्धालु कलश उठाएंगे ।