कदवा: बिशनपुर रेलवे हाल्ट के पास पुलिस ने 36 बोतल विदेशी शराब बरामद की, तस्कर की तलाश जारी
Kadwa, Katihar | Jun 20, 2025 कदवा थाना पुलिस ने कदवा थाना क्षेत्र के बिशनपुर रेलवे हाल्ट के समीप शुक्रवार को शाम छः बजे 36 बोतल विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई है।