राजातालाब: आराजी लाइन के विभिन्न उप केंद्रों पर तैनात कार्मिकों की बैठक का आयोजन किया गया
वाराणसी। विद्युत वितरण उपखंड आराजी लाइन के अंतर्गत लालपुर, बरकी, दिनदसपुर और ठठरा विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत सभी कार्मिकों की शनिवार सुबह लगभग 11 बजे एक बैठक आयोजित की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, यह बैठक वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।