छोटी सरवन: छोटी सरवन क्षेत्र में जिला कलेक्टर ने गांवों का किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
जिले के छोटी सरवन क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर डॉक्टर इन्द्रजीत यादव ने छोटी सरवन उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत हरनाथपुरा और छायनबड़ी सहित कई गांवों में पहुंचकर जलापूर्ति की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।