रायबरेली: पूरे गडराहा का पुरवा में कार सवार दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित की गुमटी को पलटा, वीडियो हुआ वायरल
6 जनवरी सोमवार देर शाम 8 बजे कार सवार दबंगो को तेज रफ्तार से चलना व हूटर बजाने से मना करने पर, कार सवार दबंगों ने गाली गलौज करते हुए,पत्थर फेंक कर की मारपीट। घटना की शिकायत पीड़ित थाने पहुंचा, तो वही कार सवार के साथ कुछ अन्य लोगों के द्वारा घर पर पहुंचकर फिर से गाली गलौज तथा रखी हुई एक गुमटी को पलट दिया गया। गाली गलौज करते हुए वीडियो कमरे मे कैद हुआ है।