बेरो: नरकोपी थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Bero, Ranchi | Jun 21, 2026 बेड़ो के नरकोपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू एवं एसआई कंचन कुमार सिंह ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। बैठक में सुरक्षा, जुलूस मार्ग, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और यातायात व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।