मुरैना नगर: मुरैना की पंचायती धर्मशाला में सामाजिक समरसता की मिसाल, 200 प्रतिभागी निःशुल्क शिविर में सीख रहे हुनर और संस्कार।
मुरैना की पंचायती धर्मशाला में जिला अग्रवाल संघ महिला मंडल का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर सामाजिक समरसता की मिसाल बन गया है। शिविर में सभी धर्म, जाति और वर्ग के करीब 200 प्रतिभागी ड्राइंग, पेंटिंग, मेहंदी व डांस जैसी गतिविधियां सीख रहे हैं। जिलाध्यक्ष हेमा अग्रवाल ने बताया कि शिविर को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है और अब भी नए पंजीयन हो रहे हैं।