अवंतिपुर बड़ोदिया: जिला कलेक्टर ने मृत व्यक्ति के परिवार को ₹2 लाख 40 हजार की आर्थिक सहायता दी
कलेक्टर ऋजु बाफना ने जनसुनवाई में आए आवेदन का निराकरण किया। मृतक के वारिसों को कुल 2 लाख 40 हजार रुपए की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र दिए गए।जनसुनवाई में सुगन बाई मालवीय ने आवेदन दिया। उन्होंने बताया, जनपद शुजालपुर के ग्राम अवंतिपुर बड़ोदिया के कन्हैयालाल मालवीय और देवकुंवर की मौत हो चुकी है। उनके बेटे हिमांशु और बेटी कुमकुम को आर्थिक मदद की जरूरत है।