इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढ़ा पंचायत भवन परिसर में ग्रामीण स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कैंप में मुख्य रूप से शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें की गईं। ग्रामीणों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया गया।