मिश्रिख: झरेखापुर पुलिस चौकी की पुलिस पर युवक ने लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप, मामला सोशल मीडिया पर वायरल
युवक ने पुलिस पर घर से पकड़ कर ले जाने व पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस की पिटाई से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल ट्रैक्टर चालक अब ट्रैक्टर चला पाने में असमर्थ है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। मामला उजागर होने के बाद अब हड़कंप मचा है। ट्रैक्टर चालक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आप बीती सुनाई है।