धनौरा: मंडी धनौरा में फिर उजागर हुआ काला खेल: भ्रूण लिंग जांच ₹22 हजार में हो रही थी
मंडी धनौरा में एक बार फिर अवैध भ्रूण लिंग जांच का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह 8 बजे हरियाणा की विशेष टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हैबतपुर चौराहे के पास एक मकान में चल रहे इस रैकेट का पर्दाफाश किया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गए, लेकिन मौके से एक महिला दलाल को गिरफ्तार।