लौरिया: सहादतपुर में डेढ़ करोड़ के लागत से बने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
लौरिया प्रखंड के सहादतपुर में डेढ़ करोड़ के लागत से बने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्यापत है। लोगों का आरोप है कि पिछले 1 सालों से यह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभाग को हैंडोवर नहीं किया जा रहा है। अगर इस स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन हो जाता तो एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सहूलियत मिलती।