धौलपुर: सदर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, पत्थरों से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली की ज़ब्त
सदर थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को अरावली अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र से किए गए पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है। इस दौरान ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार को लेकर पुलिस ने दबिश भी दी गई है।