रायपुर: अनियंत्रित होकर सड़क में पलटा ऑटो, ओवरटेक का नतीजा, ऑटो में सवार दो बच्चों को आई चोट, बड़ा हादसा टला
Raipur, Raipur | Mar 15, 2026 15 मार्च रविवार दोपहर 2 बजे, राजधानी में तेज रफ्तार का एक और मामला देखने को मिला है, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह घटना शंकर नगर से लोधीपारा जाने वाली सड़क पर हुई, जब ऑटो लोधीपारा चौक से शंकर नगर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के समय ऑटो