मंझनपुर: कौशाम्बी के डीएम एदिलपुर में कभी कलम थामे अफसर, कभी शिक्षक की भूमिका में ज़मीन पर बैठ बच्चों को पढ़ाते दिखे
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जो किया, वह किसी औपचारिक निरीक्षण से कहीं आगे की बात थी। उन्होंने न सिर्फ विद्यालयों की स्थिति देखी, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका में खुद को ढालते हुए बच्चों के बीच ज़मीन पर बैठकर पाठ भी पढ़ाया। शनिवार को समय करीब 10 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के डीएम सीधा मंझनपुर ब्लॉक के एदिलपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे।