जशपुर: जशपुर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन: 10वीं-12वीं में 93% से ज्यादा रिजल्ट, 5 छात्र-छात्राएं टॉप-10 में शामिल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जशपुर जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले का रिजल्ट 10वीं में 93.29% और 12वीं में 93.32% रहा, जबकि छात्राओं ने दोनों ही कक्षाओं में 94% से अधिक सफलता दर हासिल की।