धमतरी: 43 करोड़ की सड़क के बीचों-बीच खड़ा बिजली का पोल, हादसे को न्योता, PWD की लापरवाही उजागर
छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी के धमतरी पदाधिकारी निखलेश देवान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कुरमातराई से सेमरा के बीच 43 करोड़ की लागत से सड़क बनाया जा रहा है। बताया कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। कहा कि सेमरा के पास निर्माणाधीन सड़क के बीचो-बीच बिजली पोल लगा हुआ है। जिसे हटाए बिना सड़क का निर्माण किया जा रहा है।