लोहाघाट: उपजिला अस्पताल लोहाघाट और चिकित्सकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के बाद चार घंटे ओपीडी का बहिष्कार
बुधवार को सुबह आठ बजे उपजिला अस्पताल लोहाघाट के खुलते ही चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बताया कि एक युवक ने सोशल मीडिया में वीडियो में अस्पताल की व्यवस्थाओं और अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों पर अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया है। जिससे आहत चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया।