कुरावली: ओछा मंडी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मिंते निवासी सनोज उर्फ करिया पुत्र अजब सिंह रविवार की शाम ओछा से बाजार करके घर वापस जा रहा था। जैसे ही ओछा मंडी के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।