जमालपुर: जमालपुर कारखाना शाखा में मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, कारखाना शाखा जमालपुर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद बरनवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के विचारों, उन