सिमडेगा: बाल मजदूरी कराने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सिमडेगा: शहर के मुख्य बाजार स्थित अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठान रिंकू स्टोर, इरफान स्टोर और महाराज होटल से तीन बाल श्रमिकों को रविवार को 5 बजे मुक्त कराया गया। तीनों की उम्र 13 से 14 वर्ष की है। तीनों प्रतिष्ठानों के मालिकों पर सिमडेगा थाना में एफआईआर दर्ज कर दिया गया है। यह छापामारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण नई दिल्ली के दिशा निर्देश की पर की गई है।