सिमडेगा: संकट मोचन मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकला नगर भ्रमण
सिमडेगा शहर के कुंजनगर स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को 11 बजे नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई। संकट मोचन मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर पिछले 24 घंटे से चल रही अखंड हरि कीर्तन के समापन के बाद आज नगर भ्रमण शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।