पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर में शांतिपूर्ण माहौल में छठ महापर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
पूर्णिया शहर के सौरा नदी घाट सहित सभी नदी घाटों पर लोक आस्था का महापर्व मंगलवार को सुबह लगभग 7 बजे छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। हजारों श्रद्धालुओं नेउदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।पूरे शहरी क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी प्रमुख छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए थे।