हसनगंज: उन्नाव थाना अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेरसा गांव में घर में विवाहित महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सेरसा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।