बख्शी का तालाब: मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ के थाना सैरपुर पुलिस ने जान से मारने की नियत से मारपीट करने के मामले में वांछित अभियुक्त लल्ला पुत्र रामनाथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 जून को अहलादपुर निवासी सुचित यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान घायल रामस्वरूप यादव की गंभीर हालत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 109 बढ़ाई गई।