भोरे: भोरे थाना में दर्ज पॉक्सो एक्ट का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर उत्तर प्रदेश से पुलिस ने की गिरफ्तारी
भोरे थाना में दर्ज पॉक्सो एक्ट का एक प्राथमिकि अभियुक्त को बीती देर रात उत्तर प्रदेश से भोरे थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।