बहराइच: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार, जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने की बैठक
जिला बार एसोसिएशन सभागार मे शनिवार को अधिवक्ताओं मे एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। प्रभारी महामंत्री ने बताया कि साधारण सभा की बैठक के निर्णय के अनुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बहराइच के न्यायालय का बहिष्कार आज से साधारण सभा की अग्रिम निर्णय तक किया गया है। बता दें कि यह बैठक सीजेएम के कार्य व्यवहार को लेकर आए प्रत्यावेदन पर आहूत की गई।