चंदिया: गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी, चंदिया थाने में मामला दर्ज
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां भुज्जु प्रसाद प्रजापति के घर के पास रज्जु प्रजापति, उम्र करीब 40 वर्ष, के साथ मुकेश प्रजापति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने चंदिया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की